मलिहाबाद: मलिहाबाद तहसील परिसर की गेट पर हुई मारपीट के मामले में पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा कहा दी गई जान से मारने की धमकी
मलिहाबाद तहसील के गेट पर हुई मारपीट के मामले में पीड़िता के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है और मामले में न्याय की गुहार लगाई गई है। पीड़िता ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी भी खुले आम आरोपियों के द्वारा दी गई। मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।