इटावा: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के संबंध में बैठक आयोजित हुई
Etawah, Etawah | Oct 1, 2026 इटावा जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों, माइक्रो प्लान, जनजागरूकता, साफ-सफाई, वेक्टर नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।