मौजमाबाद: जयपुर जिले में धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
जयपुर सहित जिलेभर में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखने को मिला।