#राखी_के_धागों_में_बंधा_भरोसा... नन्ही बहनों के सामने झुका खाकी का सिर
थाना प्रभारी (सीआई) उमाशंकर बोले - आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, आपका सम्मान हमारा धर्म
बिसाऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बिसाऊ थाना परिसर में भावनाओं से भरा एक अनूठा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। शुक्रवार को वार्ड 18 की भाग्यश्री परिहार, गौरांक्षी परिहार, निधि परिहार, सहिष्टा, इच्छा, परी और ममता सहित अन्य नन्ही बच्चियों ने थाना प्रभारी (सीआई) उमाशंकर शर्मा, एसआई इंद्राज सिंह, एएसआई पप्पूराम, महेन्द्र सिंह, सुभाष, प्रमोद, मुकेश सारवान, सीताराम मीणा तथा पुलिस स्टाफ के सदस्यों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु और सफलता की कामना की।
राखी बंधवाते समय थाना प्रभारी उमाशंकर शर्मा ने बच्चियों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा और सम्मान का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर थाना परिसर में आत्मीयता और विश्वास का माहौल देखने को मिला। नन्ही बच्चियों के मासूम हाथों से बंधी राखियों ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास की डोर को और मजबूत किया।
थाना प्रभारी उमाशंकर शर्मा ने कहा कि हर बेटी और बहन की सुरक्षा बिसाऊ पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जब भी किसी महिला या बेटी को जरूरत होगी, पुलिस हर कदम पर उसके साथ खड़ी मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस और समाज के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया।
#बिसाऊ #रक्षाबंधन #राखी #खाकी #नन्हीबहनें #बेटियोंकीसुरक्षा #महिलासुरक्षा #पुलिस #बिसाऊपुलिस #उमाशंकरशर्मा #भाईबहनकाप्यार #रक्षाबंधनस्पेशल #विश्वासकीडोर #सुरक्षाकासंकल्प #बेटियोंकासम्मान #दिलकोछूलेनेवालीखबर #मार्मिकखबर #शेखावाटीएक्सप्रेस #ShekhawatiExpress #BreakingNews #bissau #dmjhunjhunu #JhunjhunuPolice
Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 28, 2026