पोरसा: रुद का पुरा में अवैध रूप से रखे ट्रांसफार्मर उतारे गए, विद्युत विभाग की सख्त कार्रवाई
Porsa, Morena | Jun 6, 2025 रुद का पुरा गांव में अवैध रूप से रखे गए सिंगल फेस ट्रांसफार्मरों पर शुक्रवार दोपहर3 बजे विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी उपमहाप्रबंधक अभिषेक चौरसिया के निर्देश पर अंबाह ग्रामीण के एई व जेई के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से यह कार्रवाई की गई।