पोरसा: चम्बल नदी के उसेथ घाट पर वन विभाग कछुओं के अंडों की सुरक्षा में जुटा
Porsa, Morena | Jun 4, 2025 चम्बल नदी के उसेथ घाट पर वन विभाग द्वारा कछुओं के अंडों की सुरक्षा का कार्य किया जा रहा है। हाल ही में यहां कछुओं द्वारा अंडे देने की सूचना पर गेम रेंजर बीर कुमार तिर्की, मनीष त्यागी और ब्रजबल्लभ सिंह तोमर आज बुधवार दोपहर2 बजे मौके पर पहुंचे और प्राकृतिक संरक्षण की प्रक्रिया शुरू की।