पोरसा: शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय पोरसा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का BEO ने किया निरीक्षण
Porsa, Morena | Jun 6, 2025 मध्य प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने हेतु प्राइमरी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पोरसा स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है, जहां दो कमरों में प्रतिदिन 40-40 शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।