निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा विधायक कृपलानी ने विधानसभा में नंदी शाला संचालन को लेकर उठाया मुद्दा
राजस्थान विधानसभा में बुधवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने नंदी शाला खोलने को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ जिले में नंदी शालाओं के लिए प्राप्त आवेदनों और उनके निस्तारण की जानकारी मांगी। इस पर गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में दो नंदी शालाओं की प्रक्रिया जारी है ये जानकारी प्रेस नोट जारी कर दी है।