पटियाली: पटियाली पुलिस ने लाल बादरा गांव के पास से 22 गत्ते अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
पटियाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जैथरा रोड स्थित लाल बादरा गांव के पास से विकास पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी बरकुला, थाना सोरों को पकड़ा। अभियुक्त के कब्जे से 22 गत्ता अवैध शराब पाउच बरामद हुए।