धनौरा: गजरौला में मामूली कहासुनी के बाद दिव्यांग को पीटा, घायल थाने पहुंचा
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी सलीम अहमद का कहना है कि मामूली विवाद के चलते गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सलीम अहमद बुरी तरह घायल हो गया। शनिवार को करीब 4:00 बजे के आसपास में पीड़ित में इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल विकलांग का मेडिकल कराया है।