धनौरा: गजरौला पुलिस ने नारायण स्मारक इंटर कॉलेज की छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
गजरौला। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत श्री नारायण स्मारक इण्टर कॉलेज गजरौला की छात्राओं ने थाना गजरौला का भ्रमण किया और पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा। इस दौरान कुमराला चौकी इंचार्ज नितेन्द्र वशिष्ठ द्वारा छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 आपात कालीन पुलिस सेवा आदि के बारे में विस्तार से समझाया।