सदर: वाराणसी में शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Sadar, Varanasi | Jun 18, 2026 वाराणसी जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने प्रदर्शन कर 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।