Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

आस्था के साथ संवेदना का संगम: गायत्री जयंती पर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी प्रकरण को लेकर जहां राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां अपनी संवेदना व्यक्त कर चुकी हैं, वहीं न्याय की मांग भी लगातार तेज होती जा रही है। इस मामले में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और धार्मिक संस्थाओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी क्रम में गायत्री जयंती के पावन अवसर पर आरा स्थित गायत्री शक्तिपीठ मौलाबाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए विशेष रूप से गायत्री महामंत्र का सामूहिक जप किया गया। यज्ञ, हवन और प्रार्थना के बीच साधकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शांति, सद्भाव और न्याय की कामना की। गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य रामकुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गायत्री जयंती समारोह में बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया और भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। गायत्री शक्तिपीठ मौलाबाग में आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि आस्था और संवेदना के संगम का प्रतीक बन गया, जहां भरत तिवारी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। #bhojpurkhbarnama #BharatTiwari #GayatriJayanti #GayatriParivar #MoulaBaghAra #Shradhanjali #Bhojpur #BiharNews #JusticeForBharatTiwari

Barhara, Bhojpur | Jun 24, 2026