Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image

#जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, लगाया विधिक जागरूकता शिविर बलिया, 27 जून माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27.06.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने वृद्धाश्रम गड़वार, बलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने आवासित वृद्धजनों से उनके रहन-सहन व खान-पान के बारे में जानकारी ली। सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी छोटी-छोटी समस्याओं को सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया। वृद्धजनों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में पूछताछ कर नोट किया और अविलम्ब निराकरण हेतु निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जिला चिकित्साधिकारी बलिया को पत्र प्रेषित कर वृद्धाश्रम में आवासित वृद्धजनों के चिकित्सीय परीक्षण तथा अस्थि रोग के निराकरण हेतु कैम्प आयोजित करें। यह भी निर्देश दिया गया कि यदि किसी वृद्धजन को कोई विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया में सम्पर्क करें। इसके साथ ही वृद्धाश्रम गड़वार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का भी आयोजन सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में वृद्धजनों को विधिक रूप से जागरूक किया गया। सचिव ने ‘माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007’ तथा वृद्धजनों से संबंधित कानून के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान भूपेन्द्र सिंह लेखाकार, तेजबहादुर स्टोर कीपर, मुकेश सिंह केयर टेकर, दयाशंकर वर्मा केयर टेकर, समस्त कर्मचारीगण एवं वृद्धजन उपस्थित रहे।

Sikanderpur, Ballia | Jun 27, 2026

MORE NEWS

बलिया में नदी के तेज कटान से प्रभावित गोपालनगर टांडी और गोपालनगर में कटानरोधी कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भाजपा नेता सूर्यभान सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान सूर्यभान सिंह ने सरयू नदी के कटान की स्थिति का जायजा लिया तथा बाढ़ खंड के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर तत्काल प्रभावी कटानरोधी कार्य कराने की मांग की।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि निजी स्तर पर कोई ऐसा उपाय संभव है, जिससे कटान को रोका जा सके, तो वह अपनी ओर से 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने के लिए तैयार हैं। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि कटान की गंभीरता को देखते हुए इतने धन से स्थायी समाधान संभव नहीं है। #Ballia #Balliakhabar #Surybhansingh #Bairia #FloodPrevention #BJP #Donations #socialwork

बलिया में नदी के तेज कटान से प्रभावित गोपालनगर टांडी और गोपालनगर में कटानरोधी कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भाजपा नेता सूर्यभान सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान सूर्यभान सिंह ने सरयू नदी के कटान की स्थिति का जायजा लिया तथा बाढ़ खंड के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर तत्काल प्रभावी कटानरोधी कार्य कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि निजी स्तर पर कोई ऐसा उपाय संभव है, जिससे कटान को रोका जा सके, तो वह अपनी ओर से 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने के लिए तैयार हैं। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि कटान की गंभीरता को देखते हुए इतने धन से स्थायी समाधान संभव नहीं है। #Ballia #Balliakhabar #Surybhansingh #Bairia #FloodPrevention #BJP #Donations #socialwork

Belthara Road, Ballia | Jun 27, 2026

*
*पेट्रोल की टेंशन खत्म! Hero लाया 75 kmpl माइलेज वाली नई Super Splendor XTEC 2.0, कीमत जेब पर पड़ेगी हल्की*

दैनिक देश मोर्चा - सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख।

*बलिया, 2* अगर आप भी रोजाना बाइक से सफर करते हैं और पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं, तो हीरो मोटोकॉर्प आपके लिए खुशखबरी लाया है। कंपनी ने अपनी सबसे भरोसेमंद बाइक Super Splendor का नया अवतार *Super Splendor XTEC 2.0* लॉन्च कर दिया है। 

*"सुपर झकास माइलेज" का वादा*
इस बार कंपनी का फोकस सिर्फ स्टाइल पर नहीं, आपकी बचत पर भी है। नई बाइक 75 kmpl का "बेस्ट-इन-क्लास माइलेज" देने का दावा करती है। बैनर की टैगलाइन खुद कहती है - *"चलो दूर तक, खर्चे की फिक्र छोड़कर"*। यानी अब 125cc की पावर के साथ हर सफर बनेगा बचत का सफर।

*क्या है नया?*
XTEC 2.0 को सिर्फ माइलेज किंग ही नहीं, बल्कि फीचर्स किंग भी बनाया गया है:
- *Super i3S टेक्नोलॉजी*: ट्रैफिक में बाइक खुद बंद-चालू होकर पेट्रोल बचाएगी
- *Super LED Headlamp*: रात में भी दिन जैसा उजाला 
- *Engine Kill Switch*: चाबी निकाले बिना इंजन बंद करने की सुविधा
- *Stylish Graphics*: नया लुक जो सड़क पर सबका ध्यान खींचे

*बलिया में कहां मिलेगी?*
बलिया के माल्देपुर, खोरीपाकड़ स्थित *जी.बी. ऑटोमोबाइल्स* पर नई Super Splendor XTEC 2.0 डिस्प्ले के लिए उपलब्ध है। शोरूम के बाहर लगे बड़े बैनर पर अभिनेता के साथ बाइक की झलक देखी जा सकती है।

* *पेट्रोल की टेंशन खत्म! Hero लाया 75 kmpl माइलेज वाली नई Super Splendor XTEC 2.0, कीमत जेब पर पड़ेगी हल्की* दैनिक देश मोर्चा - सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख। *बलिया, 2* अगर आप भी रोजाना बाइक से सफर करते हैं और पेट्रोल के बढ़ते खर्च से परेशान हैं, तो हीरो मोटोकॉर्प आपके लिए खुशखबरी लाया है। कंपनी ने अपनी सबसे भरोसेमंद बाइक Super Splendor का नया अवतार *Super Splendor XTEC 2.0* लॉन्च कर दिया है। *"सुपर झकास माइलेज" का वादा* इस बार कंपनी का फोकस सिर्फ स्टाइल पर नहीं, आपकी बचत पर भी है। नई बाइक 75 kmpl का "बेस्ट-इन-क्लास माइलेज" देने का दावा करती है। बैनर की टैगलाइन खुद कहती है - *"चलो दूर तक, खर्चे की फिक्र छोड़कर"*। यानी अब 125cc की पावर के साथ हर सफर बनेगा बचत का सफर। *क्या है नया?* XTEC 2.0 को सिर्फ माइलेज किंग ही नहीं, बल्कि फीचर्स किंग भी बनाया गया है: - *Super i3S टेक्नोलॉजी*: ट्रैफिक में बाइक खुद बंद-चालू होकर पेट्रोल बचाएगी - *Super LED Headlamp*: रात में भी दिन जैसा उजाला - *Engine Kill Switch*: चाबी निकाले बिना इंजन बंद करने की सुविधा - *Stylish Graphics*: नया लुक जो सड़क पर सबका ध्यान खींचे *बलिया में कहां मिलेगी?* बलिया के माल्देपुर, खोरीपाकड़ स्थित *जी.बी. ऑटोमोबाइल्स* पर नई Super Splendor XTEC 2.0 डिस्प्ले के लिए उपलब्ध है। शोरूम के बाहर लगे बड़े बैनर पर अभिनेता के साथ बाइक की झलक देखी जा सकती है।

Ballia, Ballia | Jun 27, 2026

#SPBallia श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से #PS_सहतवार पुलिस द्वारा मुख्य मार्गाें वअन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त की गई।
#Ballia #बलिया
@Uppolice
@dgpup
@digazamgarh https://t.co/yj3nZkV8rN

#SPBallia श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से #PS_सहतवार पुलिस द्वारा मुख्य मार्गाें वअन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त की गई। #Ballia #बलिया @Uppolice @dgpup @digazamgarh https://t.co/yj3nZkV8rN

Ballia, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026