दिनांक 08.06.2026 को उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान रामलला इण्टर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू इण्टर कॉलेज एवं अर्मापुर पीजी कॉलेज का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सीसीटीवी निगरानी तथा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लिया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
@Uppolice @Dcpwkanpur