गौरीगंज: गौरीगंज क्षेत्र के जेठू मवई गांव में गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जर्जर मकान गिरने से गृहस्थी हुई तबाह
अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जेठू मवई गांव में गुरुवार सुबह एक गरीब परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनका जर्जर मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। यह हादसा सुबह लगभग 9बजे हुआ। गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर जा चुके थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।