बांका: एसपी का बड़ा प्रशासनिक कदम, 9 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला
Banka, Banka | May 29, 2026 जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने के उद्देश्य से एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने एक साथ 9 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। गुरुवार कीदोपहर 12 बजे जारी आदेश के तहत सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।