सिवनी: सिवनी पुलिस ने रात्रि अभियान में 82 वारंटी गिरफ्तार किए, 95 निगरानी बदमाशों की जांच की
Seoni, Seoni | Aug 19, 2026 सिवनी पुलिस ने 18-19 अगस्त की मध्यरात्रि नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की। रात 12 बजे से बुधवार सुबह 5 बजे तक चले अभियान में 33 स्थाई और 49 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 82 वारंटी गिरफ्तार किए गए। पुलिस टीम ने 95 निगरानी/गुंडा बदमाश और संदिग्धों की चेकिंग की। इसके अलावा होटल, ढाबे, लॉज, धार्मिक स्थलों और 140 से अधिक संदिग्ध वाहनों की जांच की गई।