लोहरदगा: उपायुक्त ने माध्यमिक वार्षिक परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे लोहरदगा जिले में संचालित माध्यमिक वार्षिक परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लोहरदगा स्थित उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, +2 चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, एमएलए इंटर महिला महाविद्यालय तथा लूथरन उच्च विद्यालय सहित कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।