लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव: आजसू पार्टी ने दिखाई ताकत, राजेंद्र लोहरा ने समर्थकों संग नामांकन दाखिल किया
लोहरदगा नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। नामांकन के अंतिम चरण में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे चुनावी माहौल में हलचल बढ़ गई है। इसी क्रम में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आजसू पार्टी के कार्यकर्ता राजेंद्र लोहरा ने लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।