लोहरदगा: विशाल डुंगडुंग ने नगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया, समर्थकों के नारों से गूंजा इलाका
लोहरदगा। नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज विशाल डुंगडुंग ने नगर अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र बड़ी धूमधाम और शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे, जिनमें युवा, महिलाएं और बुजुर्गों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सुबह से ही समर्थक ढोल-नगाड़ों, झंडा-बैनर और नारेबाजी