कटकमसांडी: कटकमसांडी में बीएलबीसी की बैठक, केसीसी सहित मुद्दों पर चर्चा हुई
बीडीओ कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीएलबीसी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ नवीन भूषण कुल्लू ने की। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के केसीसी आवेदन को जल्द अप्रूव करें। सरकार की इस योजना का लाभ किसानों तक पहुंचे, इसके लिए तेजी से काम हो। एलडीएम राकेश आजद ने बिना ब्याज केसीसी का लाभ मिलने की बात बताया