गिरिडीह: पचंबा रोड में लगातार जाम की समस्या पर कांग्रेसी नेता समीप राज चौधरी ने अलकापुरी में दी प्रतिक्रिया
पचंबा रोड में लगातार जाम की समस्या को लेकर कांग्रेसी नेता समीप राज चौधरी ने सोमवार को 11 बजे अलकापुरी में अपनी तल्ख प्रतिक्रिया दी। ईन्होंने नगर विकास मंत्री का ध्यान भी इस ओर आकृष्ट करवाया। मौके पर इन्होंने कहा कि पचंबा रोड घंटो जाम लगने के वजह से विख्यात हो गया हैI इस रोड पर धूल की आंधी सुबह से लेकर रात तक किसी भी समय आपको देखने को मिल सकती है I