गिरिडीह: गिरिडीह में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, गिरिडीह जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ आयोजन
गिरिडीह जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय 22वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को 3 बजे गिरिडीह स्टेडियम में हुआ। दूसरे और अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ राकेश सिन्हा और विनय कुमार गुप्ता मौजूद थे।