गिरिडीह: अहिल्यापुर के टोला भलुवाई में सुरजाही पूजा का किया गया आयोजन, झामुमो के जिला अध्यक्ष और सचिव रहे मौजूद
अहिल्यापुर गांव के टोला भलुवाई में रविवार को 4 बजे तक धूम धाम से सुरजाही पूजा किया गया।इस मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह व जिला सचिव महालाल सोरेन उपस्थित होकर महापर्व सूरजाही का प्रसाद ग्रहण किया।सूर्यजाही पूजा में शामिल होने के बाद गांव के लोगों से मिले व स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए साथ ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।