गिरिडीह: जीवा ग्लोबल इंडियन वूमेन संगठन के झारखंड जोन ने बरगंडा के मधुबन वेजिस में होममेकर डे का आयोजन किया
जीवा ग्लोबल इंडियन वूमेन संगठन के झारखंड जोन ने बड़े धूमधाम के साथ होममेकर डे का आयोजन बरगंडा रोड स्थित मधुबन वेजीस के हाल में रविवार को 4 बजे तक किया। जिसमें करीब 90 होममेकर उपस्थित थीं।यह कार्यक्रम चार सेगमेंट में में हुआ।पहला था जीव पिटारा, इसमें होम मेकर्स ने अपनी छुपी हुई हॉबीज को आगे लाकर आर्ट एंड क्राफ्ट गार्डनिंग होम डेकोर का प्रदर्शन किया।