गिरिडीह: झंडा मैदान में अर्ली लर्नर कोचिंग सेंटर ने मार्शल आर्ट कराटे का विशेष शिविर आयोजित किया
अर्ली लर्नर कोचिंग सेंटर के द्वारा विद्यार्थियों को शारीरिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए रविवार को 2 बजे झंडा मैदान में मार्शलआर्ट कराटे का एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मार्गदर्शक और प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित दीपक श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को मार्शलआर्ट का प्रशिक्षण दिया।