मूंडवा: बूटाटी के निकट अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
Mundwa, Nagaur | Sep 16, 2024 कुचेरा थाना क्षेत्र के बूटाटी गांव के निकट अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची और घायल युवक को कुचेरा अस्पताल लाया गया। जानकारी अनुसार छापरी निवासी सीताराम बूटाटी से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।