मूंडवा: खजवाना में चल रही संत श्री लिखमबाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, कुचेरा की टीम रही विजेता
Mundwa, Nagaur | Sep 15, 2024 मूण्डवा पंचायत समिति के खजवाना गांव में चल रही संत श्री लिखमबाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस दौरान कुचेरा की टीम और झुझंडा की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें कुचेरा की टीम में दो विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया। इस दौरान आयोजित समिति द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।