भरथना: लखना के बेरीखेङ गांव में आवारा सांड ने वृद्ध को मारी ठोकर, गंभीर घायल, इससे पहले कई को किया जख्मी
महेवा ब्लांक के लखना बेरीखेड़ा गांव में शनिवार को आवारा सांड ने 72 वर्षीय ज्ञान सिंह पुत्र लालता प्रसाद पर हामलाकर दिया।जिससे गंभीर घायल हो गये। परिजन उन्हें सैफई पीजीआई ले गए, जहां उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने रविवार दोपहर 12 बजे आवारा सांड को कङी मशक्कत कर पकड़कर पानी की टंकी के पास बांध दिया है।