भरतपुर: जूस में मांस का टुकड़ा मिलने के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मथुरागेट थाना पर किया प्रदर्शन
भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके स्थित एक जूस दुकान पर जूस पी रहे युवक के ग्लास में मांस का टुकड़ा निकला। जिसके बाद कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और युवकों ने जूस दुकान मालिक की पिटाई कर दी। इस मामले में देर रात पुलिस ने बजरंग दल के संयोजक सहित 3 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया