अनूपपुर: सीईओ जिला पंचायत ने जनसुनवाई में 62 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने 62 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर कमलेश पुरी, डिप्टी कलेक्टर प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।