पुपरी: पुपरी स्थित मिथिला रिसार्ट में शादी में शामिल होने आए एक व्यक्ति को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज
पुपरी स्थित मिथिला रिसार्ट में शादी में शामिल होने आए बरियारपुर निवासी सत्यनारायण प्रसाद को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस संबंध में जख्मी सत्यनारायण प्रसाद के आवेदन पर बुधवार को 3 बजे दिन में पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे अजय कुमार सहित पांच लोगों को नामजद बनाया गया है।