हलसी: हलसी में अधूरी सड़क निर्माण के कारण जलजमाव,स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को हो रही है परेशानी
हलसी में ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत बन रही सड़क निर्माण अधूरा रहने से लोग परेशान हैं. मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार हलसी पुरानी चौक से हलसी ग्रामीण पथ तक बनाई जा रही सड़क में 30 मीटर सड़क निर्माण कार्य अधूरा है. बारिश में जल जमाव के कारण स्कूली बच्चे एवं स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी होती है.