फिरोज़ाबाद: उत्तर थाना क्षेत्र के हरी नगर में माधव डेयरी के सामने लोहे का जाल गिरने से एक अधेड़ रेहड़ी चालक की हुई मौत
थाना उत्तर क्षेत्र हरी नगर माधव डेयरी के सामने निवासी 55 वर्षीय भोला सोमवार देर शाम 7 बजे क़रीबन घर के बाहर बैठा था इसी दौरान ऊपर रखा लोहे का जाल अचानक उसके ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। शव को सूचना पर पहुंची थाना पुलिस पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आयी। उक्त जानकारी देते हुये थाना प्रभारी उत्तर ने दी।