रायडीह: अदालत ने 19 साल पुराने दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की सजा सुनाई
Raidih, Gumla | Jul 25, 2026 वर्ष 2007 के दुष्कर्म मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। एडीजे-वन प्रेम शंकर की अदालत ने रायडीह थाना क्षेत्र के उपर खटंगा निवासी जगरन्नाथ सिंह को दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर आरोपी को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।