बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने सोमवार दोपहर दो बजे थाना नेपानगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों का संधारण, जप्ती माल और लंबित प्रकरणों की गहराई से समीक्षा कर पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। SP ने लंबित अपराधों का त्वरित निराकरण, चोरी रोकने हेतु हॉट स्पॉट पर प्रभावी गश्त, संदिग्धों की चेकिंग और बदमाशों पर