भादरा: पीएम श्री विद्यालय में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम का नागरिकों ने देखा सीधा प्रसारण
भादरा, 4 जुलाई। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भादरा में शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा रिफाइनरी सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया। विधायक संजीव बेनीवाल ने कहा कि सरकार विकास, अपराधमुक्त एवं नशामुक्त समाज के लक्ष्य पर कार्य कर रही है।