कालापीपल: आलनिया जोड़ पर श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, सुनी श्रीकृष्ण की कथा
कालापीपल विधानसभा के सीहोर रोड स्थित आलनिया जोड़ पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें कथावाचक सुश्री अलकनंदा दीदी द्वारा भगवान की कथा सुनाई जा रही है। बुधवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया जिसमें कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी भी शामिल हुए व भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनी।