दारू: विष्णुगढ़ की घटना से झकझोरा समाज, वैज्ञानिक युग में भी 'देवास-भगतिन' के चंगुल में
विष्णुगढ़ की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। विज्ञान के युग में भी 'देवास-भगतिन' के चंगुल में समाज आज भी फंसा हुआ है । बीमारी और घरेलू कलह का 'देवास' में समाधान ढूंढना पड़ रहा महंगा, समाज में वैज्ञानिक सोच जगाने की बड़ी चुनौती। एक तरफ दुनिया मंगल ग्रह पर जीवन तलाश रही है, तो दूसरी तरफ हमारे गांवों में आज भी देवास-भगतिन की कुप्रथा मासूमों की जान ले रही है।