होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: कलेक्टर ने जिलेवासियों से स्व-गणना प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराने की अपील की
नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शनिवार को सुबह करीब 10.30 बजे जिले वासियों से स्व गणना प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करने की अपील की है जिसका वीडियो जनसंपर्क विभाग ने जारी किया है।उन्होंने कहा इसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और सुविधाजनक हो गई है।