हलसी: बकरीद को लेकर हलसी थाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार अपराह्न 5 बजे हलसी थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया.फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने किया. इस दौरान पुलिस बल द्वारा प्रेमडीहा,मोहद्दीनगर एवं सिलवे गांव में पैदल मार्च कर लोगों से शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई.