सिवनी मालवा: पीएम श्री शासकीय स्कूल की छात्राओं ने वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
सिवनी मालवा के पीएम श्री शासकीय स्कूल में गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे रक्षाबंधन पर छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्राओं ने विद्यालय परिसर में वर्षों पुराने जामुन के वृक्ष को राखी बांधी और उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि वृक्ष हमें ऑक्सीजन, छाया, फल और स्वच्छ वातावरण देते हैं। साथ ही छात्राओं ने भविष्य में वृक्ष