गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा पुल के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहा था। तभी यह हादसा हुआ है।