गोपालगंज: शहर के ब्लॉक मोड़ के समीप बाइक के धक्के से 8 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, बाइक दो युवक जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती।
शहर के ब्लॉक मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर बाइक के धक्के से एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वही इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने के बाद बच्ची के शव को सदर अस्पताल में भेज दिया।