गोपालगंज: कोन्हवा मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में एक युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप दो बाईकों के बीच शनिवार को जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।