गोपालगंज: बेलवा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
गोपालगंज में सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव की है।घायल युवक छोटे लाल मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस के मुताबिक अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ।