मुरादाबाद: नागफानी थाना निवासी दंपति ने जबरन घर पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुआ दिया प्रार्थना पत्र
नागफानी निवासी दंपत्ति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 2019 में उन्होंने दौलत बाग इलाके में मकान लिया था कुछ दबंगों ने फर्जी पेपर बनाकर के जबरन घर पर कब्जा कर लिया है और उनको घर से बाहर निकाल कर अपना ताला लगा दिया है। दंपत्ति ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की और अपने मकान पर वापस कब्जा दिलाने की मांग की है।