मुरादाबाद: कटघर पुलिस ने बदले की भावना से की गई युवक की हत्या के मामले में दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
कटघर थाना क्षेत्र से बीती 16 मई को सूर्य नगर पीतल बस्ती निवासी संतोष ने कटघर पुलिस को अपने बेटे विकास को उसके दोस्त मोहित द्वारा घर से बुलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि सन 2022 में संतोष के बेटे सुभाष ने एक हत्या की घटना को अंजाम दिया था जिसमें सुभाष जिला कारागार में बंद है। इसी बदले में मोहित हत्या को अंजाम दिया गया है।