मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पार्षद के पुत्र की पिटाई से परेशान होकर व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ उपचार के दौरान मौत
नवीन नगर नया गांव निवासी व्यक्ति अतुलेश (42) पुत्र महावीर सिंह ने रविवार देर रात के समय जहर खा लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में देर रात के समय उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई ने क्षेत्रिय पार्षद पंकज शर्मा के बेटे अनुज शर्मा पर दोस्तो के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगते हुए कहा कि भाई ने इलाके में साफ सफाई न होने की शिकयत की थी।